फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक की नकली फैक्ट्री चला रहे पिता-पुत्र पर केस

Wed, 27 Apr 2016 10:02 PM IST
अमप उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नवाबगंज के सत्तीजोर गांव में पकड़ी गई नकली कोल्ड ड्रिंक की बोतलें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नानपारा/नवाबगंज। नवाबगंज के सत्तीजोर गांव में कोल्डड्रिंक की नकली पर मंगलवार आधी रात तक छापेमारी हुई। इस दौरान मौके से 40 कैरेट तैयार पेय पदार्थ बरामद हुए। इनमें स्प्राइट, माजा, कोकाकोला के पेय शामिल थे।
विज्ञापन


मशीनों को रात में ही क्रेन और जेसीबी से उखड़वाकर थाने लाकर सीज कर दिया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष की तहरीर पर फर्जी पेय पदार्थ बनाने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

रोपी पुत्र की तलाश में पुलिस ने सात जगह छापा मारा लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। बरामद पेय का नमूना, परीक्षण के लिए बनारस प्रयोगशाला भेजा गया है। 

उपजिलाधिकारी नानपारा अमिताभ यादव ने पुलिस टीम और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार वर्मा के साथ रात 10 बजे से 12:30 बजे तक छापेमारी चली।

फर्जी पेय पदार्थ की कंपनी का संचालन कर रहे रियासत अली खां पुत्र राशिद खां को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसका पुत्र कयामुद्दीन खां चकमा देकर भाग निकला। 
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि नवाबगंज थानाध्यक्ष आलोक राव की तहरीर पर रियासत अली और उसके पुत्र कुतबुद्दीन को नामजद करते हुए धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि बनारस से परीक्षण रिपोर्ट आने पर उसी के तहत आरोपी पिता-पुत्र पर एक और केस दर्ज किया जाएगा। एसओ ने बताया कि पकड़े गए रियासत को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार कयामुद्दीन की तलाश में अब तक सात स्थानों पर दबिश दी गई है। 

दुकानदारों को परेशान किए बिना जब्त करें माल ः एसडीएम

सत्तीजोर गांव में संचालित कंपनी द्वारा तैयार नकली ठंडे पेय की सप्लाई बहराइच, लखीमपुर, श्रावस्ती व आसपास के जिलों के साथ ही नेपाल को भी होती थी। ऐसे में अन्य जिलों के खाद्य सुरक्षा विभाग को फर्जीवाड़े की जानकारी देकर अलर्ट किया गया है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में फर्जी कंपनी द्वारा जहां भी माल की सप्लाई की गई है, उसका ब्यौरा इकट्ठा कर माल जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यवसायियों का उत्पीड़न न करने की भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें