फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी समर्थकों में चले ईंट-पत्थर, 14 घायल

Sun, 06 Dec 2015 10:35 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के चुनाव के समाप्त होने के बाद चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट शुरू हो गई हैं। रविवार को नानपारा कोतवाली के केशवापुर गांव में प्रत्याशी समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद जमकर पत्थरबाजी हुई जिसमें सात लोग घायल हुए हैं जबकि नवाबगंज के हरबंशपुर गांव में भी चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हुई। यहां भी सात लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कोतवाली नानपारा के ग्राम केशवापुर में प्रधान पद पर यासीन की पत्नी और रामसहारे चुनाव लड़ रहे थे। यासीन के समर्थक अखिलेश गुप्ता व रामसहारे के समर्थक विक्रम लोध के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए। जमकर पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी में गांव निवासी ननकऊ, किताबुन, अब्दुल किद्दूस, शमशुद्दीन, हफीज, सोनू व छबीले को गंभीर चोट आई हैं। सूचना मिलने पर एसडीएम अमिताभ यादव व सीओ भरत यादव मौके पर पहुंच गए। नानपारा कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उधर मझौवा भिलौरा गांव के मजरा कमचियारा में भी प्रधान प्रत्याशी सुरैया बेगम के घर में घुसकर दूसरे प्रत्याशी राबिया के पति रसीद, अब्दुल रब, रफीक व अमीन ने जमकर मारपीट की। इसमें प्रत्याशी के पति मशर्रत अली उर्फ पप्पू व बहनोई सलीम को ज्यादा चोट आई हैं। इस बीच नवाबगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत हरबंशपुर में प्रधान पति प्रत्याशी शबनम पत्नी साकिर बेग व सालमा बेगम पुत्री जाकिर बेग के समर्थक चुनावी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चले ईंट पत्थर में हामिद, सलमा बेगम, ननकऊ, मंजू, बैजनाथ, कैलाशा समेत सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से शांतिभंग के आरोप में जाकिर बेग, साकिर बेग, हफीजउल्ला, मोहम्मद मोबीन को गिरफ्तार किया है। एसओ पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें