फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में ग्रामीण की हत्या

Sun, 06 Dec 2015 10:32 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम मधनगरा नौव्वागांव निवासी एक ग्रामीण की हत्या चुनावी रंजिश में कर दी गई। उसका लहूलुहान शव योगेंद्रधाम रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे पुल के नीचे मिला है। ग्रामीण शनिवार शाम को एक प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने निकला था। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बेटे ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या की वारदात को अंजाम देने की आशंका जतायी है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम नौव्वा गांव मधनगरा निवासी लालजीत राव (55) शनिवार देर शाम ग्राम पंचायत से प्रधान प्रत्याशी गेंदा देवी के समर्थन में गांव निवासी दिलीप व अमर बहादुर के साथ चुनाव प्रचार के लिए निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। लेकिन मोबाइल की घंटी बजती रही। रविवार सुबह गांव निवासी समरजीत ने सूचना दी कि योगेंद्रधाम रेलवे स्टेशन के निकट जमुआर नाले के पास रेलवे पुल के नीचे लालजीत का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर गांव के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए। उसके गर्दन के पीछे हिस्से में और जांघ पर गहरे निशान थे।

ग्रामीणों की सूचना पर एसओ एसके त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ आनंदवीर सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। मृतक के पुत्र शंकर ने गांव निवासी अर्जुन व गुड्डू पंडित पर हत्या की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। एसओ एसके त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें