फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी के विरोध में जलाई गई महिला की मौत

Mon, 16 Nov 2015 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। दूसरी शादी का विरोध कर रही महिला को उसके पति ने जलाकर मार डाला। ससुरालीजनों ने उसे रविवार दोपहर जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया था, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हुई है। आरोपी पति फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नानपारा के मैना नेवरिया गांव निवासी तबस्सुम उर्फ सायरा बेगम (35) को उसके पति यूनुस ने रविवार दोपहर विवाद के बाद केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया था। उसे गंभीर हालत में नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया। यहां सोमवार सुबह तबस्सुम की इलाज के दौरान मौत हो गई।

आरोप है कि यूनुस खां ने करीब दो माह पहले गांव की एक महिला से दूसरा विवाह कर लिया था और उसके साथ शहर में किराए का मकान लेकर रह रहा था।

मामले का पता चलने पर जब तबस्सुम ने विरोध किया तो पति यूनुस ने उसे भी दूसरी शादी करने की बात कही लेकिन तबस्सुम ने अपने तीन बच्चों यूसुफ (12), याकूब (9) व सादिया (17) के साथ जीवन बिताने की बात कहते हुए दूसरी शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को यूनुस घर पहुंचा तो पत्नी तबस्सुम से इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि यूनुस ने उसकी पिटाई कर जला दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें