फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक कुएं में गिरा, मौत

Fri, 10 Jun 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिनगा के मोहल्ला बंदरहा में गुरुवार देर रात साइकिल चला रहा एक किशोर कुएं में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने करीब तीन घंटे बाद किशोर के शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


भिनगा कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला बंदरहा निवासी प्रियांश उर्फ वीर (13) गुरुवार रात करीब नौ बजे साइकिल चला रहा था। इस दौरान मोहल्ले में मौजूद कुएं की जगत के सहारे उसने साइकिल रोकने का प्रयास किया। पैर फिसल जाने के कारण प्रियांश अनियंत्रित हो कुएं में गिर गया।

आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे प्रियांश के चाचा आलोक ने कुएं में उतरने का प्रयास किया, लेकिन सीढ़ी छोटी होने के कारण वह वापस लौट आया। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मी भी कुंए में काफी अंधेरा होने के कारण उसमें उतरने का साहस नहीं जुटा सके।
विज्ञापन


इसी बीच पहुंची कोतवाली पुलिस ने किशोर को कुएं से निकलवाने का असफल प्रयास किया। करीब तीन घंटे बाद कुएं में उतरे अग्निशमन कर्मी प्रियांश की लाश को कुंए से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें