फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालक की मौत

Mon, 30 May 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में घायल एक बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि महिला जायरीन समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पयागपुर के इंदिरापुर गांव निवासी लालू (7) पुत्र बैधू रविवार शाम को घर के पास गोंडा-बहराइच मार्ग पार कर रहा था।
विज्ञापन


तभी उधर से गुजरी तेज रफ्तार बाइक ने लालू को टक्कर मार दी। घायल लालू को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात लालू ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, सुल्तानपुर निवासी रामदुलारे अपनी पत्नी अंगरेजा और पुत्र सुंदर के साथ दरगाह शरीफ मेले में आए थे। जियारत के बाद रात को घर लौटने के लिए जब सभी आटो पर सवार होकर बस अड्डा जा रहे थे। तभी आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार तीन जायरीन घायल हो गए।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद सभी घर चले गए। इकौना निवासी मोती प्रसाद की पत्नी राजपूता (50) को बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। उन्हें भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें