बिछिया के आउटर सिगनल के पास रिसिया निवासी एक दंपती का बैग छीनकर बदमाश भाग गए। बैग में जेवरात समेत एक लाख का सामान था। जीआरपी ने तहरीर नहीं मिलने की बात स्वीकारी है।
गोंडा से मैलानी के लिए शनिवार रात गोकुल एक्सप्रेस जा रही थी। इसी ट्रेन में रिसिया बाजार निवासी एक दंपती भी सफर कर रहे थे। जबकि नानपारा निवासी पत्रकार संदीप अग्रवाल की पत्नी सीमा अग्रवाल भी ट्रेन में सवार थीं।
गोकुल एक्सप्रेस की बोगी में सीमा के सामने की सीट पर बैठे दंपती का बैग बिछिया रेलवे स्टेशन के आउटर के पास छीनकर बदमाश फरार भाग गए। लोगों ने हल्ला मचाया।
लेकिन रात 11.30 बजे का समय होने के कारण अंधेरे का लाभ लेकर बदमाश भाग गए। ट्रेन भी नहीं रुक सकी थी। इस मामले में जीआरपी थानाध्यक्ष रफी आलम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक लूट की तहरीर नहीं मिली है।