फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक देवतादीन का निधन

Sun, 10 Jan 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा विधानसभा से कांग्रेस व जनता दल के टिकट पर दो बार विधानसभा पहुंचे पूर्व विधायक देवतादीन वर्मा का रविवार सुबह निधन हो गया। वे 80 साल के थे। काफी दिनों से वे बीमार चल रहे थे। निधन की खबर से उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है। दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना अंतर्गत बाबागंज निवासी देवतादीन वर्मा ने राजनीतिक पारी की शुरुआत पंचायत चुनाव से की थी। देवतादीन ने नवाबगंज विकासखंड में बतौर ब्लॉक प्रमुख जनता की सेवा की। इसके बाद उनका जुड़ाव कांग्रेस पार्टी से हुआ। देवतादीन का पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान से संपर्क हुआ।

1985 में आरिफ ने देवतादीन को नानपारा विधानसभा से टिकट दिलवाया और जीत भी दिलाई। आरिफ ने जब कांग्रेस छोड़ जनता दल पार्टी का गठन किया तो देवतादीन जनता दल में चले गए। 1989 में देवतादीन नानपारा विधानसभा से जनता दल के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन


पूर्व विधायक देवतादीन व पूर्व मंत्री आरिफ मोहम्मद खान के बीच लंबे अरसे तक  साथ रहा, लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। आरिफ खान से अलग होने के बाद देवतादीन दो बार नानपारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें