फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर कूद आया पड़ोसी, किशोरी से रेप का प्रयास

Thu, 30 Jul 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही किशोरी से पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की चीख सुनकर दौड़े परिवार के सदस्यों पर युवक और उसके परिवार के लोग हमलावर हो गए।
विज्ञापन


हमले मेें किशोरी समेत उसके परिवार के छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।

15 वर्षीय किशोरी बुधवार रात परिवारीजनों के साथ छत पर सोयी थी। ग्रामीण की छत से सटी पड़ोसी फिरदौस की छत है।

रात एक बजे के आसपास फिरदौस ग्रामीण की छत पर कूद गया। उसने किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे पीट दिया।

इतने में चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। इतने में फिरदौस ने अपने परिवार के लोगों को भी बुला लिया।

छत पर ही सभी ने किशोरी और उसके परिवारीजनों को पीट दिया। रात में ही घटना की सूचना थाने पर दी गई। सुबह परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर फिरदौस और मेराज समेत छह लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़, अश्लीलता व रेप का प्रयास और पूरे परिवार को पीटने की शिकायत की है।

थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें