फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति व साथियों ने विरोधी को बैंक से खींच लाठी से पीटा

Tue, 18 Oct 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के पति व उसके दर्जनभर साथियों ने चुनावी रंजिश के चलते एक विरोधी को मंगलवार दोपहर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से खींच कर गेट पर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इस घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज की लेकिन हमलावर पकड़े नहीं गए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र में झाला गांव निवासी जाकिर खां की पत्नी और आकिब अशफाक ने एक दूसरे के खिलाफ पंचायत गत चुनाव लड़ा था। जाकिर की पत्नी चुनाव जीत गई थी। उसके बाद से दोनों पक्षों परिवार के बीच रंजिश चल रही है। तीन दिन पूर्व भी चुनावी मामले को लेकर झड़प हुई। मंगलवार दोपहर बाद आकिब अशफाक खाते से पैसा निकालने के लिए मटेरा चौराहा स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक गया था।

आरोप है कि उस दौरान प्रधान पति जाकिर, उसके साथी हारून, नसीम, गुड्डू व अन्य लोग पहुंच गए। कैश काउंटर पर खड़े आकिब अशफाक को प्रधान पति व उनके सहयोगी खींच ले गए। बैंक गेट पर लाठी-डंडों से हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। चीख पुकार सुन लोग दौड़े लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के चलते वह आगे नहीं बढ़े।
विज्ञापन


इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल आकिब को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें