फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती व पुत्र पर चाकू से किया हमला, लूटपाट

Wed, 01 Mar 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सोनवा थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के मजरा खाले कठौतिया में बदमाशों ने मंगलवार रात एक घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने दंपती और उसके पुत्र पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और घर में रखा सामान समेट कर भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
बहराइच के बेरिया गांव निवासी खोजराम (48) ने सोनवा थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के मजरा खाले कठौतिया में करीब आठ वर्ष पूर्व एक जमीन खरीदी थी, जिसमें फूस का घर बनाकर खोजराम परिवार सहित रहता है।

मंगलवार की रात खोजराम अपनी पत्नी विमला (46) व पुत्र श्रीकांत (24) के साथ सो रहा था। देर रात करीब एक बजे उसके घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया और तीनों लोगों को बंधक बनाकर मारापीटा। इसके बाद बदमाशों ने तीनों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और घर में रखे कपड़ा, जेवरात व मोबाइल लेकर भाग गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना श्रीकांत ने लक्ष्मननगर पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बारे में लक्ष्मननगर चौकी प्रभारी पवन कनौजिया ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का प्रतीत होता है। फिर भी इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें