फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से दुष्कर्म की शिकायत पर मां से गैंगरेप

Fri, 16 Oct 2015 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/राजीचौराहा। पुलिस की संवेदनहीनता की कीमत एक महिला को चुकानी पड़ी। बौंडी क्षेत्र की निवासी किशोरी से गैंगरेप करने वाले दो भाइयों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसका नतीजा ये रहा कि आरोपियों के रिश्तेदार ने गुरुवार शाम उसकी मां को अपनी हवस का शिकार बना लिया।
विज्ञापन


बेटी के मामले में पुलिस से की गई शिकायत को वापस लेने के लिए धमकाते हुए उससे गैंगरेप किया। महिला ने फिर थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। पीड़िता ने शुक्रवार सुबह एसपी कार्यालय में पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है।

बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला (38) ने एसपी कार्यालय में दिए गए पत्र में कहा है कि बुधवार सुबह जब उसकी 16 वर्षीय बेटी खेत जा रही थी तभी भिरवा गांव निवासी प्यारे के पुत्र नन्हूं और बबलू ने चाकू के बल पर उससे गैंगरेप किया। इस मामले में महिला ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि गुरुवार दोपहर वह खरीददारी के लिए बौंडी बाजार गई थी। शाम चार बजे के आसपास जब वह घर लौटने लगी तभी सुनसान स्थान पर नन्हूं और बब्लू अपने रिश्तेदार रमेश पुत्र मोलहे व रमेश उर्फ बंटी के साथ रास्ते में मिल गए। पहुंचते ही सभी ने प्रार्थना पत्र वापस लेने की धमकी देते हुए मारापीटा। इसके बाद उसे खेत में खींच ले गए। आरोप है कि रमेश और बंटी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया।

देर शाम महिला दो राहगीरों की मदद से घर पहुंची। रात में ही थाने पर सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस मामले में थानाध्यक्ष बौंडी बीके यादव का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है न ही किसी ने प्रार्थना पत्र दिया है। परेशान महिला ने शुक्रवार सुबह एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा है। महिला का कहना है कि उसे निरंतर धमकी मिल रही है।

कराएंगे जांच
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की व्यवस्था देखने के लिए क्षेत्र भ्रमण पर निकला हूं। हो सकता है महिला आई हो लेकिन मैं कार्यालय में नहीं था। प्रार्थना पत्र आया होगा तो सीओ से जांच करवाकर एफआईआर दर्ज करवाएंगे। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- सालिकराम वर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें