फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीओ की रोड एक्सीडेंट में मौत

Thu, 26 May 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर तहसील में तैनात सहायक चकबंदी अधिकारी (एसीओ) की गुरुवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे एक राजस्वकर्मी के साथ बाइक से गिलौला क्षेत्र के सेवढ़ा गांव में राजस्व के एक मामले में मौका मुआयना करने जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगाें ने पुलिस को सूचित करते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सहायक चकबंदी अधिकारी को मृत घोषित कर दिया। घायल कर्मी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

फैजाबाद के इनायतनगर थानान्तर्गत किनौली (पूरे नंदलाल दूबे गांव) निवासी भोला प्रसाद दूबे (42) बहराइच तहसील क्षेत्र में नायब तहसीलदार थे। उन्हें सहायक चकबंदी अधिकारी द्वितीय बनाया गया था। भोला प्रसाद दूबे शहर के ब्राह्मणीपुरा मोहल्ले में किराए पर रहते थे।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर भोला प्रसाद अपने सहकर्मी बृजेश कुमार (35) निवासी मोहिदीनपुर, बदोसरायं, जनपद बाराबंकी के साथ बाइक पर सवार होकर गिलौला क्षेत्र में सेवढ़ा गांव जा रहे थे। उन्हें राजस्व विवाद सुलझाना था।

सहायक चकबंदी की बाइक को दरगाह क्षेत्र में बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर सांसर पारा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में भोला प्रसाद व बृजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डा.ॅ एसके त्रिपाठी ने भोला प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल बृजेश का इलाज चल रहा है। उसकी हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है।

बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन व चालक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। भोला प्रसाद गत वर्ष अगस्त माह में गोंडा से स्थानांतरित होकर बहराइच आए थे। मौत की सूचना से राजस्व विभाग में कोहराम मच गया है। कई अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें