फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। सीतापुर हाईवे पर उत्तमनगर चौराहे के निकट बाइक सवार दो युवकों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। बाइक चला रहे युवक का पैर टूट गया।
विज्ञापन


पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हरदी थाना अंतर्गत वीर शाहपुर गांव निवासी रजनीश (22) पुत्र ननकऊ अपने गांव के ही सुखदेव (20) पुत्र घनश्याम के साथ बाइक से बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन


बहराइच-सीतापुर राजमार्ग के कोतवाली देहात अंतर्गत बेड़नापुर चौकी क्षेत्र के उत्तमनगर चौराहे के निकट पीछे से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


पीछे बैठे सुखदेव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रजनीश का पैर टूट गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज केदारनाथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें