तमंचा दिखाकर बाइक सवार छात्रों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार दो छात्रों को रास्ते में कुछ युवकों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। इसके बाद मारपीट कर उनके जेब में रखी नगदी छीनकर भाग गए। पीड़ित छात्रोें ने कोतवाली में तहरीर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा कालोनी निवासी नूरसिंह के पुत्र विष्णु कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर पहाड़ी से परीक्षा देकर अपने दोस्त पवन कुमार के साथ बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह बाबूपुर श्रमदान के पास पहुंचे तो वहां मौजूद चार युवकों ने अचानक सड़क के बीचोंबीच आकर तमंचा दिखाते हुए उन्हें रूकवाया। भयवश उन्होने बाइक रोकी तो आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस बीच दोस्त पवन किसी तरह खेत की ओर भाग गया लेकिन आरोपी उसे पीटते रहे। इसके बाद जेब में रखे तीन सौ रुपये लेकर भाग गए। किसी तरह राहगीरों की मदद से उसने परिजनों को सूचना दी। पीड़ित छात्र ने कोतवाली में चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।