फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 लीटर कच्ची शराब बरामद, नौ गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार शाम कच्ची शराब के विरुद्ध वृहद अभियान चलाया गया। इस दौरान सोनवा, गिलौला व इकौना पुलिस ने छापेमारी कर 85 लीटर शराब के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मिलावटी व जहरीली शराब से आए दिन हो रही मौत को देखते हुए एसपी के निर्देश पर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कच्ची शराब के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया। इस दौरान सोनवा पुलिस ने हरिद्वार पुरवा निवासी सतगुरु पुत्र रामदीन को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

इकौना पुलिस ने ककरा निवासी सालिगराम पुत्र रामलौटन व केवटनपुरवा निवासी पुच्ची मुत्र नन्हे, अनंतराम पुत्र रामजस, गोमती प्रसाद पुत्र राम प्रसाद को दस-दस लीटर व दुखहरन पुत्र श्याम व श्रवण पुत्र दुखहरन को 15-15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिलौला पुलिस ने कोलाभार निवासी केसरी पुत्र शोभाराम व चकदरिया निवासी मोती पुत्र झगरू को 5 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें