महिला ने फांसी लगाकर जान दी
बहराइच। वंशपुरवा गंधिला गांव में एक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरदी थाना अंतर्गत वंशपुरवा गंधिला गांव निवासी घनश्याम की पत्नी पनकी देवी (30) कई दिनों से गुमसुम थी। पति ने इसकी जानकारी मायके के लोगों को दी थी।
पनकी के पिता रामफल ने परेशान होने का कारण पूछा मगर उसने कुछ नहीं बताया। मंगलवार को पनकी देवी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घनश्याम ने थाने में सूचना दी तो पुलिस ने मौका मुआयना कर शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ ने बताया कि पनकी देवी ने तनाव व कलह के चलते फांसी लगाकर जान दी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।