फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीन के मकान में उतरा करंट, टीवी समेत अन्य उपकरण जले, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से मकान में उतरा करंट
विज्ञापन



बहराइच। चौगड़वा हरहिरपुर गांव में एक ग्रामीण के टीनशेड के मकान में मंगलवार सुबह एचटी लाइन का करंट उतर गया। करंट उतरने से मकान में रखा टीवी, फ्रिज समेत अन्य उपकरण जल गए। मकान भी जलने लगा। सामान निकालने के चक्कर में एक बालक झुलस गया।


इसके साथ ही आसपास के चार और मकानों में करंट उतर गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया। सभी ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी तार को ऊपर नहीं किया गया है।
विज्ञापन



विकासखंड नवाबगंज अंतर्गत चौगड़वा हरिहरपुर गांव में एचटी लाइन ग्रामीणों के छत के ऊपर से गुजरी है। कई बार ग्रामीणों ने तार को और ऊपर करने की मांग की, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।


मंगलवार दोपहर गांव निवासी किशोरीलाल सोनी के टीनशेड के मकान में करंट उतर आया। इससे मकान में आग लग गई। घर में रखे टीवी, फ्रिज समेत अन्य उपकरण जलने लगे। पहले किशोरीलाल कुछ समझ नहीं पाए।


किशोरीलाल का 11 वर्षीय पुत्र पूरन सोनी सामान बाहर निकालने लगा। इस पर वह भी करंट की चपेट में आ गया। आग लगने से पक्का मकान काला हो गया। सारा सामान जल गया।


किशोरीलाल ने विद्युत कर्मचारियों को फोन कर लाइन काटने को कहा तो सभी ने लाइट काटने से इंकार कर दिया। इससे पड़ोसी अर्जुन, बालमुकुंद, राधेश्याम, रामनरायन के मकान में भी करंट उतर आया।
विज्ञापन



इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। क्षेत्रीय संवाददाता ने उपकेंद्र पर फोन कर मामले की जानकारी दी। तब विद्युत सप्लाई काटी गई। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एक्सईएन को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें