फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला नवजात का शव, पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर में जिला अस्पताल के सामने से बह रहे नाले में एक नवजात का शव सुबह लोगों ने पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

संवेदना तार-तार हो रही है। कभी बेटी तो कभी बेटे को नाले और कूड़े के ढेर में फेंक दिया जाता है। मासूम तड़प कर दम तोड़ देते हैं। कभी लोकलाज का भय होता है तो कभी अन्य समस्या लेकिन संवेदना को हर बार झटका लगता है। कुछ ऐसी ही स्थिति बुधवार को कोतवाली नगर अंतर्गत जिला अस्पताल के ठीक सामने से बह रहे नाले में दिखी। इस नाले के निकट खोमचे वाले दुकाने लगाते हैं। बुधवार दोपहर में एक व्यवसायी नाले की तरफ कूड़ा फेंकने गया तो उसने नाले में कूड़े के ढेर पर नवजात का शव देखा। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत बालक किसके घर का है। पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें