फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल न जाने वाले दो शिक्षक निलंबित, दो का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भरथापुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अपने स्थान पर युवकों को रखकर उनसे कक्षा शिक्षण करवा रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर बीएसए ने जांच करवाई। जांच में शिकायत सही मिलने पर प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबकि समायोजित शिक्षक और शिक्षामित्र का वेतन रोक दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को भी संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि मिहींपुरवा विकास खंड के भरथापुर प्राथमिक विद्यालय में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आ रहा था। इस पर जिला समन्वयक मिडडेमील राकेश कुमार मिश्रा व जीतेंद्र सिंह को जांच सौंपी गई। दोनों अधिकारी स्कूल पहुंचे तो स्कूल में एक युवक मौजूद मिला। पता चला कि शिक्षक नहीं आए हैं। वह छात्रों की देखभाल कर रहा है। समायोजित शिक्षक और शिक्षामित्र स्कूल से नदारद मिले। इस पर जांच टीम ने निरीक्षण के बाद ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। जिसमें शिक्षकों की लापरवाही उगाजर हुई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने स्कूल के प्रधानाध्यापक वेगराज सिंह, सहायक शिक्षक विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि स्कूल में तैनात समायोजित शिक्षक दृगपाल सिंह व शिक्षामित्र बृजेश प्रताप का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण न देने पर अग्रिम कार्रवाई होगी। वहीं जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही बरतने और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के मामले में विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को भी रिपोर्ट भेजकर संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें