अल्मोड़ा। एसओजी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने विवेकानंद स्मारक गेट करबला के पास एक कार से अवैध रूप से रखी 40 पेटी हरियाणा मार्का शराब पकड़ी है। पुलिस ने कार सीज करने के साथ ही अवैध शराब मामले में आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम एसओजी की सूचना पर पुलिस की एक टीम ने करबला के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार डीएल 3 सीएडब्ल्यू- 9414 में हरियाणा मार्का की 40 पेटी शराब मिली। पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जा रहे कार चालक विजय सिंह नयाल निवासी दाड़िमखोला को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया, जबकि वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दरबान सिंह, एसओजी कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका, त्रिलोक सिंह, हेमंत कुमार, अशोक बुदियाल शामिल थे।