फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर नेपाल सीमा पर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा। नेपाल की खुली सीमा के चलते बहराइच जिला संवेदनशील है। ऐसे में खुली सीमा का लाभ उठाकर अराजक तत्व व आतंकी भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर दीपावली की खुशियों पर ग्रहण लगा सकते हैं। यह आशंका बीते दिनों खुफिया एजेंसियों ने भी जताई है। इसके बाद दीपावली पर्व के मद्देनजर सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस के साथ एसएसबी भी सघन चौकसी बरत रही है। सीसी टीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। शहर व कस्बो में सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी का अभियान भी चल रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस भी तैनात है।
विज्ञापन

पंचपर्व दीपावली की खुशियां भी अराजक तत्व छीनने की कोशिश कर सकते हैं। इसके चलते सीमा पर तैनात खुफिया एजेंसियों ने प्रकाश पर्व पर भी दीपावली के पटाखों के बीच आतंकी धमाके की आशंका जताई है। पुलिस महानिरीक्षक ने दीपावली के अवसर पर नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों में सघन चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद नेपालस से सटे मोतीपुर, रुपईडीहा, सुजौली, मुर्तिहा, व नवाबगंज थानाें के थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पर मुस्तैद एसएसबी के जवान भी नेपाल से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। रुपईडीहा आउट पोस्ट के सहायक सेनानायक सुकुमार देव वर्मा ने बताया कि सीसी टीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है। नेपाल आने-जाने वालों का ब्यौरा भी दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोमेंस लैंड पर भी जवान गश्त कर रहे हैं।
चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद हैं पुलिस और पीएसी के जवान
पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि दीपावली पर्व के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, सिनेमा घर व होटलों की तलाशी का अभियान चल रहा है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी कीमत पर अराजकतत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें