फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा मालिक से एक किलो 200 ग्राम चरस की बरामद

विज्ञापन
पुलिस की आंखों से दूर नशे के सौदागर अफीम और चरस पैदा कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। पुलिस ने कुनिहार क्षेत्र में चरस तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र गफूर सिंह निवासी वार्ड नंबर एक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

नरेश कुमार ढाबा चलाता है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके ढाबे में दबिश दी और तलाशी के दौरान कब्जे से चरस बरामद हुई। एसपी मोहित चावला ने बताया कि लंबे समय से चरस तस्करी के संबंध में शिकायतें मिल रहीं थीं। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने दबिश दी थी। पुलिस को दबिश के दौरान कामयाबी मिली है। आगे की पूछताछ जारी है। जल्द ही तस्करी के मामले में कुछ और खुलासे होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें