रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी के 42वीं बटालियन के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि रुपईडीहा सिविल पुलिस और एसएसबी के संयुक्त कॉबिंग अभियान मेें स्मैक के साथ तस्कर को सीमा पर पकड़कर जेल भेजा गया।
सीमापर मादक द्रव्य तस्कर बीते कई दिनों से सक्रिय हैं। इसके चलते बुधवार को एसएसबी के उपनिरीक्षक सुरेश यादव ने सिविल पुलिस की संयुक्त टीम के साथ नोमेंस लैंड पर गश्त शुरू की। गश्त के दौरान नोमेंस लैंड के पिलर संख्या 30/02 के पास भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक युवक को रोका गया। इस पर उसने भागकर नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। बरामद स्मैक की कीमत एसएसबी के मुताबिक 15 लाख के आसपास है। पकड़े गए युवक की पहचान गुलाम अली खान निवासी मुनीरगंज रुपईडीहा के रूप में हुई। बरामद स्मैक को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया हैै। गश्ती टीम में मनोज सिंह, हरहंत यादव, किशोर बर्मन, रजनीश कुमार, विनय करकत्ता आदि शामिल रहे।