फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक को अगवा कर कुंए में धकेला, ग्रामीणों ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉफी खिलाने के बहाने बहलाकर युवक ले गया था गांव के बाहर
विज्ञापन

जरवलरोड (बहराइच)। कोयलीपुरवा गांव निवासी एक बालक को टॉफी खिलाने के बहाने गांव निवासी युवक बहला फुसलाकर दूसरे गांव के निकट ले गया। वहां पर बालक को कुएं में धकेलकर भाग खड़ा हुआ। चार घंटे तक बालक कुएं में चीखता-चिल्लाता रहा।

चरवाहे पहुंचे, तब बालक के कुएं में गिरने का पता चला। एकत्रित ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने प्राणघातक हमले का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी युवक फरार है। तलाश की जा रही है। मामला रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद के कोयलीपुरवा गांव निवासी प्रदीप कुमार (12) पुत्र केदारनाथ घर के निकट खेल रहा था। तभी गांव निवासी बबलू मौके पर पहुंच गया। बबलू ने प्रदीप को टॉफी खिलाने के बहाने अपने पास बुलाया।

फिर बहला फुसलाकर पड़ोसी गांव पड़ोसी गांव धनराजपुर के निकट स्थित धर्मस्थल के पास ले गया। यहां पर कुएं के जगत पर बालक को बिठाकर बबलू बात करने लगा। इसी दौरान उसे धक्का देकर भाग खड़ा हुआ। बालक कुएं में गिरकर चीखने लगा। लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था।

चार घंटे बाद मुस्तफाबाद क्षेत्र के चरवाहे मवेशियों को लेकर मौके पर पहुंचे। उधर परिवारीजनों ने भी बालक को घर पर न देख खोजबीन शुरू की। लोग जब धनराज को गांव के निकट धर्मस्थल के पास पहुंचे तो उन्हें कुएं के अंदर से आवाज सुनाई पड़ी। चरवाहे व परिवारीजन मौके पर पहुंचे, तब पता चला कि प्रदीप कुएं में गिर गया है।

बांस की सहायता से प्रदीप को बाहर निकाला गया। लेकिन उसकी हालत अर्द्धविक्षिप्तों जैसी हो गई थी। आननफानन में प्रदीप को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि प्रदीप के पिता केदारनाथ की तहरीर पर बबलू के खिलाफ प्राणघातक हमले की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


आरोपी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि बबलू और प्रदीप के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। उसी रंजिश के चलते बबलू ने प्रदीप को बहला फुसलाकर कुएं में धकेला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें