फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद फूंका छप्पर, चार मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सिकंदरपुर के मजरा शिवगढ़ गांव में मारपीट के बाद कुछ लोगों ने छप्पर में आग लगा दी। पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। आग लगने के मामले की जांच की जा रही है। चार मवेशियों की जलकर मौत हो गई है।
विज्ञापन


हरदी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के मजरा शिवगढ़ निवासी घनश्याम और राघवराम के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घनश्याम और उसकी पत्नी राधा देवी को गंभीर चोट आई थी।

राघवराम के पुत्र श्रीकांत उर्फ पप्पू के सिर पर भी गंभीर चोट लगी थी। दोनों पक्षों ने दिन में थाने में तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर सभी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की ओर से मारपीट का केस दर्ज कराया गया था। उधर देर रात अचानक घनश्याम के फूस के छप्पर में आग लग गई। चार मवेशियों की मौत हो गई। पुलिस ने फायर कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


घनश्याम ने हमलावरों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें