फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

219 क्विंटल गेहूं तौल का मांगा 19710 रुपये कमीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। बसौना माफी गांव निवासी एक किसान ने जीवनपुरवा नेवादा में स्थित क्रय केंद्र पर 219 क्विंटल गेहूं बेचा। उसने केंद्र प्रभारी से रसीद मांगी तो केंद्र प्रभारी ने 90 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 19710 रुपये कमीशन मांगा। किसान ने कमीशन देने से इंकार कर दिया तो केंद्र प्रभारी ने गेहूं तौल की रसीद नहीं दी। इससे परेशान किसान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। एसडीएम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महसी तहसील की ग्राम पंचायत बसौना माफी निवासी कुन्नू प्रसाद मौर्य पुत्र शीतल प्रसाद मौर्य ने डीएम शंभु कुमार को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसने छह मई को क्रय केंद्र जीवनपुरवा नेवादा में 219 क्विंटल गेहूं की तौल कराई। इसके बाद गेहूं क्रय की रसीद केंद्र प्रभारी अनिल कुमार से मांगने गया तो केंद्र प्रभारी ने 90 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अपना कमीशन 19710 रुपये मांगा।

नकदी न होने पर तौल हुए गेहूं से कटौती करवाने की बात कही। कुन्नू प्रसाद ने पैसा देने से इंकार कर दिया। तब क्रय केंद्र प्रभारी ने कहा कि हम रसीद नहीं दे पाएंगे। क्योंकि मुझे भी हर जगह पर पैसा देना पड़ता है। जबकि सरकार के मानक के अनुसार 1840 रुपया प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद करने का प्राविधान है।
विज्ञापन


पीड़ित ने डीएम को पत्र देकर अपने गेहूं के पैसे का भुगतान कराने के साथ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में उपजिलाधिकारी एसके त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी किस मद में रुपये मांग रहे हैं। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें