फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन टूटकर गिरी, छात्र सगे भाई समेत 10 झुलसकर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन तार टूटा, दो छात्र समेत 10 झुलसे
विज्ञापन

फखरपुर (बहराइच)। हाईटेंशन तार के टूटने से स्कूल जा रहे दो सगे भाई चपेट में आकर करंट से झुलस गए। उन्हें बचाने दौड़े लोग भी एक-एक कर तार से चिपक कर झुलस गए।

बाद में किसी तरह बांस व डंडे के सहारे से तार को अलग कर सभी की जान बचाई गई। घायल सभी 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों की हालत नाजुक है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है।
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घरूवा हाता के मजरा चोखे पुरवा गांव निवासी सत्यम (8) व अनुभव (6) प्राथमिक विद्यालय अइमा के छात्र हैं।

प्रतिदिन की तरह दोनों भाई सोमवार सुबह पढ़ने के लिए स्कूल जा रहे थे। गांव से 100 मीटर की दूरी पर पहुंचे थे, तभी टूटकर गिरे विद्युत तार से उलझ गए। तार में करंट आ रहा था।

दोनों भाई झुलसकर जलने लगे। चीख पुकार सुनकर परिवारीजन व गांव के लोग दौड़े। लेकिन करंट प्रवाहित होने से जो भी पहुंचता, बच्चों को खींचने के चक्कर में करंट की चपेट में आ जाता।

एक-एक कर तीन महिलाओं समेत और आठ लोग हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर झुलसने लगे। इस पर ग्रामीण बांस और डंडा लेकर दौड़े। किसी तरह झुलस रहे लोगों को तार से हटाया गया। चीख-पुकार मच गई।

आस पड़ोस गांव के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। सूचना पर उपनिरीक्षक अयोध्या प्रसाद और संतोष त्रिपाठी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

झुलसकर घायल हुए दोनों छात्र व आठ ग्रामीणों को आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान मीना, कमला देवी, अनुभव और सत्यम की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायल सीएचसी में भर्ती हैं।

पूरा परिवार झुलसकर हुआ घायल
हादसे के समय जब बेटों को करंट लगने की बात मां मीना को पता चली तो वह बच्चों को बचाने दौड़ीं। उन्हें खींचते समय विद्युत तार से चिपक गई।

पिता रमेश, चाचा संतोष, बाबा तेजराम, दादी रामकौरा तथा गांव के अन्य लोग दौड़े। सभी एक-एक कर करंट की चपेट में आ गए। संयोग से सभी की जिंदगी बच गई। वरना एक पूरे परिवार की जिंदगी संकट में पड़ गई थी।

भोर में ही तार टूटने की दी गई थी सूचना
गांव निवासी शिवकुमार और राजेश ने बताया कि सोमवार सुबह तेज आवाज के साथ हाईटेंशन तार टूटकर गिरा था। इसकी जानकारी उपकेंद्र पर मोबाइल से दे दी गई थी। इसके बावजूद न तो कोई विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचा न ही विद्युत सप्लाई बंद की गई। इसके कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन


कौआ के टकराने से शॉर्ट सर्किट, टूटा तार
हादसे की सूचना पर फखरपुर के लाइन स्टाफ मुस्तफा और सुखनंदन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बोले कि हाईटेंशन तार में कौआ के टकराने से शॉर्ट सर्किट हुआ और तार टूटकर गिर गया। दोनों विद्युत कर्मियों ने मौके पर मृत कौआ भी दिखाया।

हादसे की सूचना मिली है। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद क्षेत्रीय विद्युतकर्मी मौके पर क्यों नहीं पहुंचे, इसकी जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
-रवींद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें