फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार जोड़ते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। दर्जिनपुरवा नहर के पास विद्युत लाइन का तार खंीचते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत शंकरपुर चौराहे के निकट शंकरपुर-गिरंट मार्ग स्थित दर्जिनपुरवा नहर के पास डिहवा गांव निवासी तिलकराम (40) पुत्र घसीटे तार जोड़ रहा था। इसी दौरान उसे तेज करंट का झटका लगा। जिससे वह नीचे गिर गया। खंभे से नीचे गिरने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। कोतवाली नानपारा की पुलिस मौके पर पहुंची है। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें