फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानपति और सेक्रेटरी पर केस दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सपा सरकार में सरकारी धन की जमकर लूट की गई थी। इसका खुलासा परियोजना निदेशक की गठित टीम ने किया है। जलालपुर गांव में इंदिरा आवास का बनाए बिना ही दूसरी किस्त का पैसा भी निकाल लिया गया। डीएम ने जांच के बाद पूर्व प्रधानपति और सेक्रेटरी के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड नवाबगंज के ग्राम सभा जलालपुर निवासी हिंदू युवा वाहिनी के जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश वर्मा ने डीएम को पत्र देकर वर्ष 2012-13 में सपा सरकार में इंदिरा आवास में लूट खसोट किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने परियोजना निदेशक डीआरडीए अभिमन्यु सिंह की अध्यक्षता में टीम गठित की थी। टीम ने जांच के दौरान 29 लाभार्थी ऐसे पाए जिनको इंदिरा आवास का लगभग बीस लाख तीस हजार रुपये भेजे गए। मगर तत्कालीन पूर्व प्रधान पति पवन वर्मा ने अपने ईंट भट्ठे से ईंट देने के लिए सभी के पैसे ले लिए। आवास का निर्माण कराए बिना दूसरी किस्त भी तत्कालीन ग्राम पंचायत पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार ने आहरित करा दिया। इस मामले में डीएम के निर्देश पर सीडीओ राकेश कुमार ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। वहीं डीपीआरओ को भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें