फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइन टेपरा गांव में फैला खसरा, 15 बच्चे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। चाइन टेपरा गांव में खसरा फैल गया है। खसरा फैलने से गांव के 15 बच्चे बीमार हैं। पीड़ितों में चार मासूमों की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने खसरा फैले की सूचना फखरपुर स्वास्थ्य केंद्र पर दी। लेकिन सूचना के बाद भी फखरपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक गांव नहीं पहुंचे हैं। जिससे गांव में पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। फखरपुर केंद्र से चिकित्सकों की टीम न आने से पीड़ितों ने सीएमओ को फोन से अवगत कराया है।
विज्ञापन

तराई में मौसम परिवर्तन का असर मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। बारिश के बाद निकल रही तेज धूप से संक्रामक बीमारियों की आवक सी हो गई है। गांव-गांव लोग खसरे की चपेट में आ रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग सुस्त बना हुआ है। शनिवार को बौंडी के बिसवां में एक बालिका की मौत से महकमा अभी संभला भी नहीं था कि फखरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत भूपानी गांव के मजरा चाइन टेपरा में खसरा फैल गया है। गांव के 15 बच्चे बीमार हैं। गांव निवासी नीरज सिंह, कैलाश, भुवनेश्वर आदि ने बताया कि खसरा फैले होने की सूचना फखरपुर स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को दी। लेकिन कोई नहीं पहुंचा। जिससे पीड़िताें की संख्या बढ़ती जा रही है। गांव निवासी अमन (5) पुत्र रामरंगी, शिल्पा (6), प्रिया (4), राजेंद्र (5), मुस्कान (3) पुत्री कैलाश, सुमित (2) की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सीएचसी से चिकित्सकों की टीम न आने पर सीएमओ को फोन से अवगत कराया गया है। इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।

टीम भेजकर कराई जाएगी इलाज
फखरपुर के भूपानी चाइन टेपरा गांव में खसरा फैले होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। अब पता चला है। संक्रामक रोग नियंत्रण की टीम को गांव भेजकर कैंप लगाकर इलाज कराया जाएगा। साथ ही सभी को दवाइयां वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अरुण पांडेय सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें