फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
55 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन



बहराइच। नेपाल से भारत लाई जा रही अफीम की खेप को सीमा क्षेत्र में नेपाल पुलिस ने पकड़ा है। इस मामले में एक महिला समेत चार नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई अफीम नेपाल के जाजरकोट से लाई गई थी। बरामद अफीम को सीज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।


नेपालगंज के पुलिस अधीक्षक अरुण पौड़ेल ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक द्रव्य तस्करों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इस पर लागू औषधि नियंत्रण ब्यूरो व नेपाल प्रहरी बल की संयुक्त टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन



बुधवार सुबह औषधि ब्यूरो के प्रहरी सहायक निरीक्षक प्रेम बहादुर अधिकारी व प्रहरी जिला ब्यूरो के बम बहादुर रावत नेपालगंज उपमहानगर पालिका वार्ड नंबर 22 पुरैना में वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक आटो से 18 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। आटो पर सवार चार लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन



इनकी पहचान वीर बहादुर विक, वृथ बहादुर विक निवासी जाजरकोट नालागढ़ व राजेंद्र विक तथा शर्मिला मगर निवासी रुकुम जिले के रूप में हुई। पकड़े गए चारों लोगों ने बताया कि वे अफीम की खेप जाजरकोट से ला रहे थे। जिसे इंडो-नेपाल की सीमा से भारतीय क्षेत्र में ले जाया जाना था।


बरामद अफीम को सीज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। एसपी के मुताबिक बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 55 लाख रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें