फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जला एकादशी पर भजन संध्या का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। निर्जला एकादशी पर्व पर श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर परिसर में श्री श्याम भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर खाटू श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती के दरबार का फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। पूरी रात भजन सुनकर श्रद्धालु झूमते रहे
विज्ञापन


नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर परिसर में श्री श्याम भजन संध्या की शुरुआत लखनऊ से आई गायिका विभा मिश्रा ने अपने मनमोहक भजनों से की। उन्होंने खाटू श्याम प्रभु का गुणगान करते हुए गाया - रोती हुई आंखों को मेरे श्याम हंसाते हैं, जब कोई नहीं आता मेरे श्याम ही आते हैं। उनके भजन कभी रूठना न मुझसे तू श्याम सांवरे, मेरी जिंदगी है अब तेरे नाम सांवरे पर श्रोता झूम उठे।

भजन गायिका कल्पना जायसवाल ने श्याम प्रभु को अपने भजनों से रिझाते हुए गाया - मैं आता रहूं दरबार सांवरे, मैं पाता रहूं तेरा प्यार सांवरे करना यूं ही उपकार सांवरे। भजन संध्या में गायिका माही पोरवाल, अंजलि मौर्या ने भी भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। परिसर में रात में भंडारे का भी आयोजन हुआ। श्याम प्रभु की महाआरती कर 56 प्रकार के व्यंजनों का श्याम प्रभु को भोग लगाया गया। इस मौके पर सुरेश गोयल, राजेंद्र मनीरामका, अजीत भीमराजका, पुलकित अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, मनीष पोद्दार रामकिशोर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें