फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनचौकी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज, फरार
विज्ञापन

रुपईडीहा (बहराइच)।सीमा से सटे वन चौकी खैरहनिया चरदा में बुधवार रात क्षेत्र के लकड़कट्टों ने हमला बोलकर वन रक्षक और अन्य वनकर्मियों को मारापीटा। इस मामले में वन रक्षक ने चार लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है।
बहराइच वन प्रभाग के वन चौकी खैरहनिया चरदा के वन रक्षक सुरेश कुमार ने रुपईडीहा थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि मंगलवार को वह वन माली बुधसागर शर्मा के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी बीट संख्या पांच से साखू का पेड़ काटकर कुछ लोग सीमा की ओर जाते दिखे। रोकने पर सभी लकड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए। इस पर लकड़ी को कब्जे में ले लिया गया। वन रक्षक का कहना है कि रात में उन्हीं लकड़कट्टों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर चौकी पर हमला कर मारापीटा। वन रक्षक की तहरीर पर पुलिस ने नरैनापुर गांव निवासी बब्बन साईं, राजू, मतीन और सीतापुरवा निवासी ठग्गन को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
रुपईडीहा। रुपईडीहा बार्डर आउट पोस्ट एससबी 42वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर दीपेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को देर रात कस्बे में स्थित सेंट्रल बैंक चौराहे के पास एक युवक संदिग्ध हालत में सीमा पार जाता दिखा। उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। युवक की पहचान राजू निवासी मुनीरगंज के रूप में हुई है। केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें