फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से तंग विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

पयागपुर (बहराइच)। मुलुकसिंह पुरवा गांव निवासी एक विवाहिता ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोहनपुरमाफी निवासी राधा देवी (26) पुत्री धर्मराज का विवाह तीन साल पूर्व थाना क्षेत्र के ही मुलुकसिंहपुरवा गांव निवासी राजकुमार पुत्र रामू के साथ हुआ था। शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी। पारिवारिक कलह से तंग आकर गुरुवार की रात उसने घर में लगे हुक से फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पिता धर्मराज ने पुलिस को दी गई तहरीर में दहेज के लिए बेटी की हत्या करने की बात कही है। जिसके आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मृतका का ससुर रामू व सास सुशीला फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें