बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उसके चौकीदार होने की संभावना पुलिस जता रही है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरगाह थाना अंतर्गत बहराइच-रिसिया रेलवे ट्रैक के बीच में सलारपुर गांव के निकट कुछ लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। थानाध्यक्ष संजय दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शरीर पर चौकीदार की वर्दी है। ऐसे में उसके चौकीदार होने की संभावना जताई जा रही है। सिर में चोट होने के साथ ही उसका एक हाथ भी टूटा हुआ है। संभावना है कि वह चलती ट्रेन से गिर गया है। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष के निकट है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। बहराइच के सभी थानाें में सूचना भेजी गई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।