फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैट्री रिक्शा सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई नाबालिग भी ई-बैट्री रिक्शा चलाते मिले। बैट्री चालित इन सभी रिक्शों को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने नाबालिगों को उनके परिवारीजनों को बुलाकर सौंप दिया है।
विज्ञापन



कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गुरुवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली नगर के मुख्य गेट के सामने इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में अभियान चलाया गया। वहीं घंटाघर चौकी पर उपनिरीक्षक गोविंद कुमार, सिविल लाइंस में बृजेश तिवारी और कानूनगोपुरा चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे 17 बैट्री रिक्शों को रोका गया।

इंस्पेक्टर देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बैट्री रिक्शों को सीज कर दिया गया है। वहीं रिक्शा चलाने वाले नाबालिगों के परिवारीजनों को कोतवाली बुलाया गया था। जिसके बाद सभी को उनके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें