फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में बहराइच और नानपारा में फायरिंग, दो घायल, ट्रामा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रंजिश के चलते बहराइच और नानपारा में रविवार देर रात दो युवकों पर फायरिंग कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। एक युवक पर मुकदमे में गवाही न देने का दबाव बनाया जा रहा था। जबकि दूसरे युवक पर जमीन की रंजिश के चलते फायरिंग हुई। दोनों युवकों को रात में ही लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने प्राणघातक हमले का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत मोहल्ला सलारगंज हसन नगर निवासी जाकिर (45) पुत्र मुश्ताक मिनी ट्रक का चालक है। उसी पर परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी है। मोहल्ला निवासी एक युवती के साथ दो माह पूर्व हुए छेड़छाड़ के मामले में जाकिर और उसके भाई चांदबाबू ने पुलिस को बयान दिया था। मुकदमे में दोनों भाई न्यायालय में भी गवाह हैं। लेकिन विपक्षियों द्वारा उन पर गवाही न देने का दबाव अरसे से बनाया जा रहा है। लेकिन जाकिर सच का साथ देने की बात कहकर अपने बयान पर अड़ा रहा। जाकिर का कहना है कि रविवार देर रात वह घर से टहलने निकले थे। तभी अज्ञात बाइक सवारों ने सामने से सीने पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से जाकिर लहूलुहान होकर गिर गया। चीख पुकार और फायरिंग की आवाज सुनकर परिवारीजन व आसपास के लोग दौड़े। रात 11 बजे के आसपास उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जाकिर को रात में ही ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उधर कोतवाली नानपारा अंतर्गत किशुनपुर माफी गांव निवासी मगनलाल (25) पुत्र कल्लू की जमीन की रंजिश गांव निवासी एक व्यक्ति से चल रही है। रात में मगन घर के बरामदे में सो रहा था। तभी अज्ञात लोगों ने उस पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली मगन के पैर में लगी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। मगन का कहना है कि दो दिन पूर्व विपक्षियों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। शायद हमलावर भाई की हत्या करने के इरादे से आए थे। लेकिन वह अंदर सो रहा था। ऐसे में उस पर फायर झोंक दिया। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित का कहना है कि दोनों मामलों में पुलिस ने प्राणघातक हमले का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवारीजनों ने जिन लोगों के नाम बयान में लिखवाए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। लेकिन आरोपी फरार हैं। शीघ्र ही उन्हें दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें