फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 तलवार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। अजमेर से बहराइच आ रही एक निजी बस की तलाशी के दौरान जरवलरोड में 110 तलवारें बरामद हुईं। बरामद तलवारों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की है। पकडे़ गए व्यक्ति का कहना है कि मुहर्रम जुलूस में प्रदर्शन के लिए तलवारें बहराइच ला रहा था।
विज्ञापन

अजमेर से चलकर बहराइच आ रही बस संख्या यूपी 07 एम 8723 बुधवार दोपहर में जरवलरोड थाना अंतर्गत घाघराघाट चेकिंग पोस्ट पर पहुंची। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बस को रोकवाकर सघन तलाशी ली तो सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 110 तलवारें बरामद हुईं। बरामद तलवारों को सीज कर दिया गया है। बस के चालक और क्लीनर का ब्यौरा दर्ज कर बस को छोड़ दिया गया है। बस में सवार कोतवाली देहात के कुरवारी गांव निवासी सैयद अली को पकड़ा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान सैयद ने खुलासा किया कि वह तलवारों की खेप अजमेर शरीफ से बहराइच ला रहा था। इन तलवारों का प्रयोग मुहर्रम के जुलूस के दौरान प्रदर्शन करने में किया जाता। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अवैध हथियार की खेप लाने के आरोप में आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें