फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्मी को 10 साल की कैद, 33 हजार जुर्माना

Wed, 08 Jul 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदी थाना क्षेत्र में महिला के साथ वर्ष 2011 में गांव के ही रामवृक्ष ने खेत में दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


इस मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी रामवृक्ष को 10 साल के कारावास और 33 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मालूम हो कि पांच नवंबर 2011 को महिला प्रतिदिन की तरह सुबह पांच बजे नित्यक्रिया के लिए खेत को गई थी। इसी दौरान गांव निवासी रामवृक्ष मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


उसने महिला का गला दबाकर जानमाल की धमकी देते हुए उससे दुराचार किया था। इस मामले में हरदी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था।

बुधवार को मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश अवध बिहारी सिंह के न्यायालय पर हुई। पीड़िता की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता फिरोज अहमद खान ने बहस की।

आरोपी पक्ष के वकील ने भी बहस की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी रामवृक्ष को धारा 376 के तहत 10 साल के कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


इसके अलावा धारा 506 में तीन वर्ष के कारावास व तीन हजार जुर्माने से दंडित किया गया है। अर्थदंड न देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें