फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चचेरे देवर व भाभी का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 30 Nov 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। संदिग्ध हालात में अपने घरों में फंदे पर लटकने वाले चचेरे देवर भाभी के शव का ब्रहस्पतिवार को एक पास ही अंतिम संस्कार करा दिया गया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की चर्चाएं हैं। मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रेस-प्रसंग के आरोप में फांस के फंदे पर लटककर जान देने वाले देवर व भाभी के शव का अंतिम संस्कार गांव में एक स्थान पर ही अगल-बगल किया गया है। वहीं पुलिस ने इस माले में किसी के खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार की देर रात बौंडी थाना क्षेत्र के कौड़हा गांव निवासी मोहित व सुमन ने अपने घरों में फांसी लगा खुदकुशी कर ली थी। घटना के बाद लोग दबी जुबान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात कह रहे थे। मृतक मोहित के पिता केशवराम ने बौंडी थाने में महिला के जेठ भग्गू के खिलाफ तहरीर देकर दोनों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बुधवार देर शाम पुलिस की मौजूदगी में दोनाें शवों का उनके गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें