फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव ने सैलून से कटवाए थे बाल, नाई भी क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। बाबागंज के पुरानी बाजार का रहने वाला कोरोना संक्रमित युवक लगभग एक माह से घर पर था। इस दौरान वह क्षेत्र में खूब घूमा। अब पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

इसके बाद उसके अपने ममेरे भाई के सैलून से बाल कटवाने और ननिहाल में रुकने की जानकारी हुई है। प्रशासन ने उसके परिवार के छह और ननिहाल के छह लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इन सभी लोगों को होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रवासी कामगारों को बचाने के लिए उनको होम क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके बावजूद सभी घर से बाहर निकल रहे हैं। ताजा मामला बाबागंज कस्बे के पुरानी बाजार का है। यहां का रहने वाला युवक करीब एक माह पूर्व मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन

इसके बाद उसे होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद अब उसके संपर्क में आए लोगों की खोजबीन शुरू हुई तो सामने आया है कि युवक नवाबगंज के करीम गांव स्थित अपनी ननिहाल भी गया था।
यहां उसने अपने ममेरे भाई के सैलून की दुकान पर बाल कटवाए और शेविंग कराई। वह ननिहाल में पांच दिनों तक रुका भी था। इस जानकारी के बाद प्रशासन की टीम ने उसके घर के छह लोगों के सैंपल लिए। साथ ही ननिहाल में नाई का काम करने वाले ममेरे भाई और पांच अन्य लोगों के भी सैंपल लिए। सीएचसी चरदा के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सभी को अभी होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है।
करीम गांव स्थित ननिहाल के पास कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के बाल कटवाने की भनक लगने के बाद आसपास के लोग परेशान हैं। युवक के पॉजिटिव आने के बाद सैलून पर जाने वाले लोगों में भी दहशत है। हालांकि अभी तक किसी ने सामने आकर अपना सैंपल नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें