फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदनपुर सिकड़िया व पुरानी बाजार बना हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर/बाबागंज (बहराइच)। ब्लॉक तेजवापुर के चंदनपुर सिकड़िया और नवाबगंज के बाबागंज पुरानी बाजार में कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। कोरोना संक्रमित के मिलने पर अधिकारियों ने दोनों स्थानों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया है। आवागमन रोक दिया है।
विज्ञापन

गांवों को हॉटस्पॉट बना दिया है। जरूरी सामान पहुंचाने के लिए इन गांवों में अधिकारियों को नामित किया गया है। चंदनपुर सिकड़िया गांव का सीओ सिटी व बाबागंज पुरानी बाजार का निरीक्षण खंड विकास अधिकारी ने किया।
तेजवापुर विकास खंड के चंदनपुर सिकड़िया गांव में एक कोरोना रोगी मिला है। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। मरीज को चित्तौरा स्थित कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद अधिकारियों ने गांव को हॉटस्पॉट बना दिया है। बैरिकेडिंग कर गांव में पूरी तरह से प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव का सीओ सिटी त्रयंबकनाथ दूबे ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं। गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। वहीं, नवाबगंज विकास खंड के बाबागंज पुरानी बाजार में भी मुंबई से लौटा युवक कोरोना संक्रमित मिला है। युवक के कोरोना पॉजिटिव होने पर खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने निरीक्षण किया।
बाजार में आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। बैरिकेडिंग लगाकर गांव को हॉटस्पॉट बना दिया है। दोनों क्षेत्रों में जरूरी सामान की पूर्ति के लिए तहसील प्रशासन की ओर से अधिकारी नामित किए गए हैं। बीडीओ ने बताया कि यह सभी कर्मचारी डोर-टू-डोर सामानों की आपूर्ति करेंगे। उधर, महसी में भी डोर-टू-डोर खाद्यान्न, सब्जी व सामान की पूर्ति के लिए कर्मचारियों को नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें