फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा कोरोना का संक्रमण, 13 नये रोगी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप नहीं थम रहा है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण की दर तेज होती जा रही है। रविवार को भी कोरोना के 13 नये रोगी मिले हैं। लोगों की लापरवाही भी संक्रमण की दर तेज करने में अहम भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन

जिलें में रविवार को सिसवारा लखैया कलां, कैसरगंज, मछली मंडी, शिवपुर के गंगापुर मुर्तिहा, चित्तौरा के सीतारामपुरवा लालबोझा व नगर के डिगिहा तिराहे के समीप एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जबकि अगैया में छह संक्रमित एक साथ मिले हैं। इस प्रकार अब तक जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। एसीएमओ डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि मरीजों की स्थिति जांचते हुए इलाज की सलाह दी गई है। साथ ही सभी लोगों से कोरोना संबंध गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है।
बरतें सावधानी, टीकाकरण कराएं
कोरोना का संक्रमण दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सभी अभिभावक स्वयं टीकाकरण कराएं, साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी टीकाकरण के संबंध में जागरूक करें। -अजय कुमार, बीएसए, बहराइच।
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन का करें पालन
कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए सभी लोगों को कोविड से संबंधित गाइड लाइन का पालन करते हुए वैक्सीनेशन कराना चाहिए। जिससे संक्रमण से बचाव किया जा सके। -छवि रायतानी, प्रबंधक, गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस।
टीकाकरण के प्रति हों सजग
सभी लोग टीकाकरण के प्रति सजग हों। सरकार द्वारा 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत की गई है। ऐसे में सभी पात्र लोगों को टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। -डॉ. प्रिया मुखर्जी, प्राचार्या, महिला पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें