फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की कोरोना से मौत, 32 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के एल-2 अस्पताल में भर्ती महिलाओं की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। सभी का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है। उधर, 32 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 100 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य टीम द्वारा 3887 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन

एल-2 अस्पताल में कोतवाली नगर के शहर क्षेत्र निवासी सावित्री देवी (59) और श्यामकली (55) का इलाज चल रहा था। दोनों कोरोना संक्रमित थीं। सावित्री की मंगलवार व श्यामकली की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
महर्षि बालार्क मेडिकल कालेज में स्थित एलटू अस्पताल में कोतवाली नगर के शहर क्षेत्र निवासी सावित्री देवी (59) और श्यामकली (55) का इलाज चल रहा था। वह दोनों कोरोना संक्रमित थीं। सावित्री की मंगलवार व श्यामकली की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। संक्रमण से मृतकों की संख्या 169 पहुंच गई है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 32 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें शहर क्षेत्र के 11 संक्रमित शामिल हैं। जबकि बलहा विकास खंड के चार, चित्तौरा, महसी, रिसिया, हुजूरपुर में एक-एक, पयागपुर, फखरपुर, शिवपुर, विशेश्वरगंज व जरवल में दो-दो, कैसरगंज में तीन पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आईसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 80 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हुआ। जबकि एलटू अस्पताल में भर्ती 20 संक्रमितों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया है। एक्टिव केस की संख्या 719 हो गई है। स्वास्थ्य टीम द्वारा जिले भर में 3887 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें