फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए डीएम व एसपी समेत 840 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
05 बीएचआर 02 - बहराइच के ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान दूसरे चरण का टीका लग - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। ट्रामा सेंटर समेत आठ केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हुआ, जिसमें जिलाधिकारी, एसपी समेत अन्य फ्रंट लाइन कर्मचारियों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं छूटे कोरोना योद्धाओं को भी वैक्सीन लगाई गई। इसके लिए जिले में 13 सत्र संचालित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को शहर में ट्रामा सेंटर, मेडिकल कालेज और महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन शुरू हुआ। ट्रामा सेंटर में जिलाधिकारी शंभु कुमार, एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई, जबकि मेडिकल कालेज में सीएमओ कार्यालय के स्वास्थ्य कर्मी राकेश गुप्ता समेत अन्य ने वैक्सीन लगवाई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि ट्रामा सेंटर समेत आठ केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ। जिसमें अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। जबकि छूटे कोरोना योद्धाओं का भी वैक्सीनेशन सभी केंद्रों पर हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शाम तक 840 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। सभी जगह पर नोडल अधिकारी की देखरेख में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

यूनीसेफ के जिला कोआर्डिनेटर अनिल शुक्ला ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी, नानपारा, चरदा, रिसिया, मिहींपुरवा के अलावा ट्रामा सेंटर, मेडिकल कालेज और महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन का कार्य सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। इसके लिए 13 संचालित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें