फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में चौकस मिलीं कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बृहस्पतिवार से आयोजित होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना भी कर दी गई है। कलेक्ट्रेट में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना के बाद राज्य कंट्रोल रूम ने जनपद के सभी 104 परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसमें सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां दुरुस्त मिलीं। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण भी परीक्षा केंद्रों को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के आयोजन के लिए जिले में इस बार कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन जनपदीय कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। जिला मुख्यालय पर इस बार कंट्रोल रूम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर स्थापित करने के स्थान पर डीएम के आदेश पर कलेक्ट्रेट में स्थापित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक विनय कुमार पांडेय द्वारा सभी जनपदों के डीआईओएस को यह निर्देश दिए गए थे कि सभी लोग अपने जनपदों में सोमवार की सुबह 10 बजे तक कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए परीक्षा केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति एवं नेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना के बाद दोपहर दो बजे राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम द्वारा पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें सभी तैयारियां दुरुस्त मिलीं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रपाल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन भी कर दिया गया है।
एसडीएम न्यायिक होंगे कंट्रोल रूम प्रभारी
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर धांधली की आशंका को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। डीएम द्वारा कंट्रोल रूम का प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुभाष धामी को नियुक्त किया गया है। जबकि सहायक प्रभारी जीआईसी प्रधानाचार्य रमपुरवा राजेश कुमार यादव व नायब तहसीलदार सदर को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें