फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए भेजी मत पेटिकाओं की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने के साथ चुनाव आयोग ने मत पेटिकाओं की खेप भेजनी शुरु कर दी है। 2629 नई मतपेटिकाओं के पहुंचने पर उनको चुनाव कार्यालय में सुरक्षित रखवा दिया गया है। अब अधिसूचना जारी होने के बाद इन्हें पोलिंग पार्टियों के आवंटन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज करा दी हैं। दो दिन पूर्व सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजकर आयोग ने तैयारियों को तेजी से शुरू करने के निर्देश जारी किए थे। अब चुनाव आयोग ने मांग के अनुरूप मतपेटिकाओं को कानपुर मुख्यालय से भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बहराइच जिले के पंचायत चुनाव कार्यालय ने आयोग से 2629 मत पेटिकाओं की मांग की थी, जिसके सापेक्ष आयोग की ओर से अभी तक दो चरणों में करीब 2300 मत पेटिकाओं को भेज दिया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 321 और मतपेटिकाएं आनी हैं, जो शनिवार देर रात तक मुख्यालय पहुंच जाएंगी। सभी मतपेटिकाओं को चुनाव कार्यालय में ही सुरक्षित रखवा दिया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद मतपेटिकाओं के आवंटन की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
8600 मत पेटिकाएं पहले से ही उपलब्ध
पंचायत चुनाव कार्यालय के पास पहले से ही मत पेटिकाएं उपलब्ध हैं। कार्यालय में करीब 8600 मत पेटिकाएं रखी हुई हैं, जिनमें कुछ की मरम्मत कराई जानी है। इसकी कवायद भी कार्यालय की ओर से शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें