फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरदार पटेल के चित्र से छेड़छाड़ पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी

Tue, 06 May 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वतंत्रता के बाद भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल के चित्र के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में कहा गया कि कुछ चाटुकारों ने भारत के प्रथम गृहमंत्री व महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर वर्तमान के गृहमंत्री का चित्र समायोजित कर दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि सरदार पटेल आजादी के महानायक थे, जिन्होंने राजे रजवाड़ों, रियासतों को एक करके स्वतंत्र भारत और हमारी भूभागीय अखंडता की संरचना की थी। अमित शाह भारत सरकार में गृहमंत्री हैं, जिनके नाम अभी सरदार पटेल जैसी उपलब्धि नहीं है। जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा लौहपुरुष सरदार पटेल के चित्र के साथ छेड़छाड़ कर आज के किसी भी राजनेता को उनके बराबर खड़ा करना उचित नहीं है। इसकी निंदा की जानी चाहिए। इस अवसर रवि श्रीवास्तव, धर्मेंद्र चौधरी, राम नरेश यादव, रवींद्र स्वरूप, मुस्तकीम सलमानी, हमजा शाहिद, आशुतोष मिश्रा आदि नेताओं ने भी अपने वक्तव्य में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें