फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 गांवों में बनेंगे सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। हुजूरपुर विकास खंड की 78 ग्राम पंचायतों में चार करोड़ 35 लाख रुपये से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इससे लॉकडाउन में घर आए सैकड़ों प्रवासी श्रमिकों को गांव में ही रोजगार मिलेगा। इसके लिए सरकार ने ग्राम पंचायतों के खाते में बजट भेज दिया है। गांवों में शौचालयों का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गांवों को गंदगी मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत सभी ग्राम पंचायतों में 5.58 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय बनाए जा रहे हैं। हुजूरपुर विकास खंड में 78 ग्राम पंचायत हैं। इन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने के लिए शासन ने 4.35 करोड़ रुपये पंचायत निधि के खाते में भेज दिए हैं। गांवों में सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए गांव के ही श्रमिकों को लगाया जाएगा। इससे लॉकडाउन में वापस आए लोगों को अपने घर पर ही रोजगार मिल सकेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि सामुदायिक शौचालय के निर्माण में लगभग 230 दिन कार्य होगा। इससे लगभग 46 हजार रुपये गरीब कल्याण योजना के तहत मनरेगा के द्वारा ग्राम पंचायतें श्रमिकों को भुगतान करेंगी। बीडीओ ने बताया कि सामुदायिक शौचालय निर्माण की जिम्मेदारी ग्राम सभा को दी गई है। राज्य और 15वें वित्त की धनराशि से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण सभी ग्राम पंचायतों में कराया जाएगा।
विज्ञापन

शौचालय के साथ दो स्नान घर व एक स्टोर रूम बनेगा
खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण होगा, जिसमें छह शौचालय, दो स्नान घर और एक स्टोर रूम का निर्माण होगा। जिससे गांव में भी दूरदराज से आने वाले लोगों को प्रसाधन की समस्या न हो।
एक ग्राम पंचायत के 10 श्रमिकों को मिलेगा लाभ
हुजूरपुर विकास खंड की 78 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू कराया गया है, जिसका वह स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। शौचालय निर्माण में एक गांव के लगभग 10 श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। इससे सैकड़ों श्रमिक गांव में ही रोजगार पा सकेंगे।
विज्ञापन

- संदीप सिंह, बीडीओ हुजूरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें